महिला विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर चेज कर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 5 विकेट से हारी ऑस्ट्रेलिया, अब अफ्रीका से होगी खिताबी भिड़ंत
सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें :31 अक्टूबर शुक्रवार 2025
!! सरदार बल्लभभाई पटेल जयंती!!
!! राष्ट्रीय एकता दिवस!!
31 अक्टूबर — भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन, जिसे हम राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं।एक किसान परिवार से निकलकर, 562 रियासतों को भारत में मिलाने वाले इस लौह पुरुष ने देश को न सिर्फ एकता की डोर से बांधा, बल्कि मजबूत प्रशासन की नींव भी रखी। उनका जीवन हमें सिखाता है, 'विचारों में दृढ़ता ही असली नेतृत्व है।'
1. आज सरदार पटेल की 150वीं जयंती: एकता दिवस पर लौह पुरुष को नमन करेंगे PM; गुजरात से ही राष्ट्र के नाम संबोधन भी
2.पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन, केवडिया में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देंगे, परेड निकलेगी; 10 झांकिया, 9 हजार मेहमान
3. केवडिया में पीएम मोदी ने ई-बसों को हरी झंडी दिखाई, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर के 1,220 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास किया
4.लालू के जंगलराज में हुईं 32 हजार किडनैपिंग, NDA को जिताएं कि इटली तक लगे झटका: अमित शाह
5. 'मोदी डरपोक, इस मर्द से ज्यादा दम इंदिरा में था', बिहार में राहुल बोले- हमारा प्रधानमंत्री ट्रम्प के फोन करने पर ऑपरेशन सिंदूर रोकता है
6.केंद्र ने जस्टिस सूर्यकांत को 53वां CJI नियुक्त किया, 24 नवंबर को शपथ, 14 महीने पद पर रहेंगे; पेगासस केस की जांच कराई थी
7.ब्रह्मपुत्र नदी पर होगा वायुसेना का भव्य हवाई प्रदर्शन; गुवाहाटी में राफेल और तेजस मनवाएंगे अपना लोहा
8.भारत के चावल की दूर तक फैलेगी महक, तीन हजार करोड़ का करार, सम्मेलन में AI और किसान सशक्तीकरण पर ध्यान
9.सीएम फडणवीस बोले- किसानों के कर्ज माफ करने के मानदंडों का अध्ययन करेगी सरकार, समिति गठित
10.मुंबई बंधक मामला- 8 कमांडो का 35 मिनट में ऑपरेशन, 17 बच्चे बचाए, आरोपी की आग लगाने की धमकी, जवाबी फायरिंग; अस्पताल में मौत
11. CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से, 10वीं का पहला पेपर मैथ्स का; कुल 42 लाख बच्चे शामिल होंगे,
12. मोबाइल से बच्चों के दिमाग पर पड़ रहा असर, हल्द्वानी में हर हफ्ते अस्पताल पहुंच रहे 5 बच्चे, डॉक्टर बोले- बच्चों को ज्यादा फोन ना दिखाएं
13. पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर सवा लाख दीपक जगमगाए, महाआरती के बाद हुई आतिशबाजी; डिप्टी सीएम ने छात्राओं के साथ किया डांस
14.महिला विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर चेज कर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 5 विकेट से हारी ऑस्ट्रेलिया, अब अफ्रीका से होगी खिताबी भिड़ंत
15. चाबहार पोर्ट पर भारत को अमेरिकी प्रतिबंधों से छूट, ट्रम्प ने 6 महीने की मोहलत दी; यह बंदरगाह भारत को अफगानिस्तान से जोड़ता है।
You may also like: बस धमाको का दोषी पैरोल पर उज्जैन आया
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.